दुर्घटनालक्खीसरायशेखपुरा

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी

Sheikhpura: बरबीघा-शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित टाटी पुल के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान लक्खीसराय जिले के हलसी थानाक्षेत्र के पछियाबीघा गांव निवासी बिगल बिंद के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक घायल नालंदा जिले के मोहद्दीपुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। रास्ते में टाटी पुल के पास एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Back to top button
error: Content is protected !!