जानकारीप्रशासनबिहारशेखपुरा

शेखपुरा SP कार्तिकेय शर्मा को मिलेगा अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

Sheikhpura: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर के पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु पदक प्रदान करने की घोषणा की है। देशभर के विभिन्न राज्य पुलिस एवं केंद्रीय अनुसंधान संगठनों के 140 अधिकारियों को यह पदक दिया जाएगा। इस सूची में तेजतर्रार IPS व सिंघम के नाम से मशहूर जिले के पुलिस कप्तान कार्तिकेय के शर्मा का नाम भी शामिल है। जल्द ही उन्हें गृह मंत्रालय के द्वारा यह पदक प्रदान किया जाएगा।

इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक यह पदक अनुसंधान के क्षेत्र में विशिष्ट एवं सराहनीय कदम उठाने एवं पेशेवर तकनीकी बहुआयामी अनुसंधानिक सफलताओं के लिए दिया जाता है। इसके लिए राज्यों से प्राप्त प्रस्ताव पर केंद्र द्वारा दो स्तरों पर उच्च समीक्षा एवं विश्लेषण के बाद यह चयन किया जाता है।

बता दें कि शेखपुरा पुलिस कप्तान पदभार संभालने के बाद अपनी बेहतर कार्यशैली एवं पुलिसिया व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिले में काफी चर्चित रहे हैं। हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधिक घटनाओं के अनुसंधान में उन्होंने नई टेक्नोलॉजी का बखूबी इस्तेमाल किया है। साथ ही सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी से लेकर सजा दिलवाने में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। बरबीघा के चर्चित हर्ष हत्याकांड में भी उन्होंने तकनीक का सहारा लेकर हत्या में शामिल गिरोह की पहचान करते हुए स्पीडी ट्रायल से आरोपितों की सजा कराई।

उन्होंने जिले की सीमा से गुजरने वाले तमाम शराब माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दिया। अधिकांश शराब कारोबारियों ने अपना रास्ता बदल लिया। वहीं जिले में तेजी से पांव पसार रहे साइबर माफियाओं पर भी वे कहर बनकर टूटे। अब तक सैकड़ों बड़े-छोटे साइबर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। साथ ही भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों से भी सख्ती से पेश आये। जिसके कारण चंद दिनों में हो उन्हें जनता का भी खूब सहयोग मिला। इस पदक के लिए चयनित किए जाने पर जिले के निवासियों में खुशी की लहर है। पुलिस अधिकारी व कर्मी के साथ-साथ तमाम जिलेवासी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!