मनोरंजनराजनीतिशेखपुरा

भोजपुरी आइटम क्वीन सीमा सिंह की धमाकेदार वापसी, बतौर निर्मात्री फिल्म White Coller का निर्माण हुआ शुरू

Sheikhpura: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर आइटम क्वीन सीमा सिंह राजनीति के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी धमाकेदार वापसी करने वाली हैं। इस बार वो अदाकारा नहीं बल्कि निर्मात्री के तौर पर अपने दर्शकों से रूबरू होंगी। उन्होंने Seema Singh Studios नामक अपने प्रोडक्शन हाउस से फ़िल्म का निर्माण भी शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से उनके ससुराल बरबीघा के आस-पास के इलाकों में फ़िल्म White Coller नामक फ़िल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म के लेखक और निर्देशक आशीष तिवारी हैं। वहीं फिल्म में मशहूर अदाकारा शुभि शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावे तान्या सिंह, साहिल झा, राहुल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सिंह, अनुपम मिश्रा, सीमा मिश्रा सहित अन्य कलाकार भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे। इसमें सीमा सिंह के पति सौरभ कुमार भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।

इस संबन्ध में बात-चीत करते हुए सीमा सिंह ने मगही न्यूज़ को बताया कि बिहार की धरती से उन्हें बहुत ही प्यार और स्नेह मिला। इसलिये उन्होंने निर्मात्री के रूप में बापसी का फैसला लिया। White Coller पूरी तरह महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म है। बिहार पुलिस की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में बिहार पुलिस का एक नया रूप दिखाया गया है। पुलिस किस तरह से समाज सेवा में अपना योगदान देती है और समाज सुधार के लिए काम करती है। फ़िल्म में एक सशक्त पुलिसवाली (थाना प्रभारी) का किरदार निभा रही नायिका शुभि शर्मा अपराधियों और सामाजिक कुरीतियों से लड़ते हुए नजर आएंगी।

फ़िल्म के सेट पर कलाकारों के साथ सीमा सिंह

साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार में बेरोजगारी को दूर करने के लिए और यहां के युवाओं को रोजगार देने के लिए वे लगातार संघर्षशील हैं। उनकी हार्दिक इच्छा है कि बिहार में फिल्म सिटी का निर्माण हो। खासकर उनके क्षेत्र में फ़िल्म सिटी स्थापित हो। जल्द ही वे अपने ससुराल और अपने क्षेत्र में फिल्म सिटी का निर्माण करने जा रही हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने फ़िल्म निर्माण के साथ कर दिया है। इस कार्य में टेक्निकल टीम को छोड़कर बाकी सभी सहयोगी स्थानीय लोग ही हैं।

ज्ञात हो की पिछले दिनों सीमा सिंह की राजनीति में भी धमाकेदार एंट्री कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने युवाओं की पहली पसंद लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो और जमुई सांसद चिराग पासवान का दामन थामा है। पार्टी ने उन्हें यूथ विंग में प्रदेश महासचिव जैसी बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। ऐसी चर्चा है कि सीमा सिंह पार्टी के टिकट पर लोकसभा या विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। हालांकि इसके बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!