जन-कल्याणबिहारशिक्षाशेखपुरासमाजसेवा

मिशन हरियाली नूरसराय की खास पहल, संत मेरिज इंग्लिश स्कूल में हजारों पौधों का किया वितरण

Sheikhpura: जिले के प्रख्यात बरबीघा स्थित विद्यालय संत मैरी इंग्लिश स्कूल बरबीघा के प्रांगण में मिशन हरियाली, नूरसराय द्वारा हजारों फलदार पौधे छात्रों के बीच वितरित किए गए। मिशन हरियाली नूरसराय के संस्थापक राजीव रंजन भारती एवं सदस्य विनय प्रकाश, नवीन कुमार, पुतुल सिंह, चुन्नू कुमार एवं आदर्श विद्या भारती बरबीघा के प्राचार्य संजीव कुमार ने पौधों का वितरण किया।

इस मौके पर राजीव रंजन द्वारा बच्चों को पौधों की विशेषताएं बताई गई। उन्होंने बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि आजकल लोग अपने संसाधनों की पूर्ति के लिए लगातार पेड़ों को काट रहे हैं। जिससे ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आई है। हम सभी को सांस लेने में कठिनाई हो रही है और कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न हो रही हैं।

वहीं संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पी जे ने सभी बच्चों को इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी बच्चों से आग्रह किया कि वे पौधे को सुरक्षित घर ले जाकर लगाएं। प्रतिदिन उसकी सेवा करें और उसको एक फलदार वृक्ष बनाएं। संस्थान के शिक्षक सौरभ पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जबकि प्राचार्य प्रिंस पी जे ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। आयोजन में संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!