पटनाबिहारराजनीति

ललन जी और नीरज जी झूठ का सीएनएफ ले लिए हैं, सरकार हाथ से फिसल रही है तो झूठा प्रचार कर रहे हैं- मनोज शर्मा (BJP प्रदेश प्रवक्ता)

Desk: महागठबंधन के हाथ से बिहार की सरकार फिसलती जा रही है। इसलिए सभी नेता बौखलाए हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की आहट से ही जद यू-राजद के लोग अपने अपने तरीके से साजिश रचने में लग गए थे। अमित शाह के दौरा से महागठबंधन के नेताओं को लग गया है कि अब ये उनकी अंतिम पारी है। बाकी भारतीय जनता पार्टी को बिहार के लोग लोकसभा 2024 और विधानसभा 2025 में बहुमत के साथ जीता रहे हैं। ये बातें आज बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी कर कहा है।

उन्होंने कहा है कि हिटलर का प्रचार मंत्री डॉ जोसेफ गोएबेल्स था। गोएबेल्स इतनी बार झूठ बोलता था कि लोगों को वही सच लगने लगता है। जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रवक्ता नीरज कुमार गोएबेल्स की भूमिका निभा रहे हैं। बिहार में हिटलर कौन है ये बताने की जरूरत नहीं है। इन दोनों नेताओं ने झूठ बोलने का CNF ले लिया है यानी कैरी एंड फारवर्ड। इसी के तहत अपने आका के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डायन भी तीन घर छोड़ कर अपना वार करती है। लेकिन, नीतीश जी को अमित शाह से इतनी नफरत थी कि अपने गृह जिला नालन्दा में भी नफरत की आग लगा दी। ये भी नहीं सोचा कि जिन लोगों ने उन्हें अपना नेता बनाया, उन्हें ही दंगा के हवाले कर रहे हैं। एक मात्र अमित शाह जी के विरोध में अपना ही घर फूंक दिया। यह उनके मानसिक दिवालियेपन का उदाहरण है।

आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जद यू पिछले 17 सालों से साथ में सरकार में रही थी। लेकिन, एक भी दंगे का रिकॉर्ड नहीं है। आखिर राज्य सरकार न्यायिक जांच से क्यों भाग रही है? क्या इसे सरकार का संपोषित दंगा नहीं कहा जा सकता है? बिहार सरकार ईमानदार है तो इन दंगों का NIA से जांच कराए। आखिर बिहार सरकार को किस बात का डर है? जद यू और राजद को इस बात का डर है कि हर बार की तरह इन दंगों में भी वही शामिल होंगे, जिनके बारे शक किया जा रहा है। आज तक मुस्लिमों के ताजिया जुलूस में एक पत्थर भी नहीं चला है। ताजिया के जुलूस में हिन्दू भाई भी शामिल होते हैं। लेकिन इन्हें भगवान राम से इतनी नफरत है कि ये बर्दाश्त नहीं कर पाए और सासाराम और नालन्दा को आग के हवाले कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!