पटनाबिहारराजनीति

नीतीश कुमार नहीं बनेंगे INDIA के संयोजक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने कर दिया क्लियर

Desk: INDIA गठबंधन में अपनी भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारे राज खोल दिये हैं। गठबंधन का संयोजक बनाये जाने के प्रश्न पर उन्होंने साफ कर दिया है कि वे किसी भी तरह का पद नहीं चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं कि हमको कुछ नहीं बनना है। दूसरे लोगों को बनाया जाएगा। हमारी कोई इच्छा नहीं है। हम बस सबको एकजुट करना चाहते हैं। हमको कुछ व्यक्तिगत नहीं चाहिए। हम सबका हित चाहते हैं इसलिए कभी ये सब मत सोचिए कि हम व्यक्तिगत कुछ चाहते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह
दरअसल आज पटना के श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. उपेन्द्र नाथ वर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भी शामिल हुए। इसके अलावे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, स्व० उपेन्द्र नाथ वर्मा जी की पुत्रवधु एवं विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद अशोक पाण्डेय, रेखा कुमारी, रीना देवी, पूर्व विधान पार्षद रोजीना नाजिश, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दामोदर प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सबों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि दिया।

सम्राट चौधरी की बातों पर ध्यान नहीं देते मुख्यमंत्री
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने एक तरफ जहां इंडिया के संयोजक बनने को लेकर राजनीतिक गलियारों में उड़ रहे अफवाहों को ठंढा के कर दिया। वहीं उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा भारत की आजादी को लेकर की गई टिप्पणी को भी गलत करार दिया। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिली है। इसपर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उनलोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली है। ये सबको मालूम है। जिनको आजादी के बारे में नहीं मालूम है, इसका मतलब वो कितना अबैध है। उन सब का कोई वैल्यू नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!