खास खबर/लोकल खबरशेखपुरा

*नगर कार्यपालक पदाधिकारी के अगुवाई में चलाया गया अभियान*

नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल के अगुवाई में पूरे शहर में चलाया गया अभियान जिसके अंतर्गत सभी दुकानों में जाकर मास्क और सैनिटाइजर चेक किया गया साथ ही मास्क और सैनिटाइजर के साथ साथ दो गज़ की दूरी रखने का भी आदेश दिया गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्री लाल ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला अधिकारी इनायत खान के द्वारा पूरे शहर में मास्क और सैनिटाइजर के वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया गया है जिसका सख्ती से पालन किया जा रहा है तथा सभी दुकानों में जाकर जांच किया जा रहा है। इस अभियान में नगर परिषद के शेखपुरा के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!