प्रशासनशेखपुरास्वास्थ्य

शेखपुरा में तेजी से कम हो रहा संक्रमण, 24 घण्टे में मात्र 10 मरीज मिले, वर्तमान पॉजिटिविटी रेट मात्र 0. 9%

Sheikhpura: जिलाधिकारी इनायत खान के सफल निर्देशन में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के बेहतर कार्य के बदौलत जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रहा है। जो जिलेवासियों के लिए बेहद सुखद समाचार है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 2268 सैंपलों की जांच की गई है। जिसमें मात्र 10 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिले का टोटल पॉजिटिविटी रेट 9.08% है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 48 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। यहां अब तक स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 4273 है। जिले में रिकवरी रेट 94. 60% है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब मात्र 218 रह गया है। जिले का वर्तमान पॉजिटिविटी रेट मात्र 0. 9% है।

अगविल गांव में कोरोना जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोविड केयर सेंटर में 28 एवं होम आइसोलेशन में 190 व्यक्ति अभी इलाजरत हैं। जिले में जांच के साथ-साथ टीकाकरण अभियान भी तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गांव-गांव घूमकर लोगों का जांच किया जा रहा है। अभी तक जिले में कुल 64613 व्यक्तियों को टीका दिया जा चुका है। 23 मई को जिले में कुल 620 व्यक्तियों को टीका दिया गया है। जिला प्रशासन ने अपील किया है कि जो व्यक्ति अब तक टीका नहीं लिए हैं, वे अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण अवश्य करवा लें। साथ ही लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!