Bihar Election News: बिहार में मतदाता सूची परीक्षण का पहला चरण पूरा, 1.5 करोड़ घरों में हुआ सर्वे
बिहार चुनाव 2025 के लिए ECI ने पहले चरण में 1.5 करोड़ घरों का सर्वे पूरा किया, 7.89 करोड़ मतदाताओं को फॉर्म बांटे

Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 के तहत पहले चरण का काम पूरा कर लिया है। इस चरण में 1.5 करोड़ घरों का सर्वे हुआ।
पहला चरण में अब तक क्या हुआ?
25 जून से 3 जुलाई तक चले पहले चरण में 7.89 करोड़ मतदाताओं को गणना प्रपत्र (फॉर्म) बांटे गए। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने 1.5 करोड़ घरों में जाकर सर्वे किया और लोगों को फॉर्म दिए। 2003 की मतदाता सूची में शामिल 4.96 करोड़ लोगों को सिर्फ फॉर्म भरना है, उन्हें कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। लेकिन 2003 के बाद जुड़े मतदाताओं को नागरिकता का प्रमाण देना होगा।
Bihar Election News: विपक्ष ने जमकर किया विरोध
कांग्रेस और RJD जैसे विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया को ‘वोटबंदी’ बताया और कहा कि इससे 2 करोड़ लोग वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बाढ़ के मौसम में इतना बड़ा सर्वे मुश्किल है। कांग्रेस ने इसे गरीबों और दलितों के खिलाफ बताया। लेकिन ECI ने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी है और कोई भी पात्र मतदाता नहीं हटेगा।
जानें क्या होगी आगे की प्रक्रिया
अब दूसरे चरण में 25 जुलाई तक फॉर्म जमा होंगे। 1 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची आएगी, जिसमें लोग अपने नाम चेक कर सकते हैं। 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज होंगी। अंतिम सूची 30 सितंबर को आएगी। ECI ने कहा कि कोई भी नाम बिना जांच के नहीं हटेगा।