प्रशासनबिहारशेखपुरास्वास्थ्य

बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार में कोरोना के दूसरी लहर से लगातार बढ़ रहे अप्रत्याशित मामलों के बाद सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीटर के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया।

इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निर्देश दिया गया है।

गौरतलब हो कि सहयोगी दल भाजपा सहित राज्य की अन्य राजनीतिक पार्टियों के अलावा IMA जैसी संस्थाओं ने भी राज्य में लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। कल हाइकोर्ट ने भी इस मामले को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई थी। जिसके बाद देर से ही सही राज्य के मुखिया ने ये फैसला लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!