जानकारीपटनाबिहार

पटना-मुजफ्फरपुर के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, एक घंटे में पूरा होगा सफर

बिहार सरकार ने RRTS कॉरिडोर की रिपोर्ट तैयार कराने के लिए ₹31.59 करोड़ मंजूर किए हैं और NCRTC ने रूट का अध्ययन शुरू कर दिया है।

पटना। पटना से मुजफ्फरपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। बिहार सरकार पटना-हाजीपुर-सोनपुर एयरपोर्ट-मुजफ्फरपुर RRTS कॉरिडोर की योजना पर काम आगे बढ़ा दिया है। इसके लिए Alternative Analysis Report (AAR) और Detailed Project Report (DPR) तैयार कराने को ₹31.59 करोड़ की मंजूरी दी गई है। रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) को दी गई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी। यात्री एक घंटे में सफर पूरा कर सकेंगे।

160 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है रफ्तार

प्रस्तावित रैपिड रेल को सेमी-हाईस्पीड क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था के तौर पर विकसित करने की योजना है। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। ऐसे में पटना से मुजफ्फरपुर का सफर करीब एक घंटे या उससे कम समय में पूरा करने की संभावना है

हाजीपुर के रास्ते जुड़ेगा मुजफ्फरपुर

प्रस्तावित कॉरिडोर में पटना से हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर तक कनेक्टिविटी देने की जाएगी। इसके बीच प्रमुख आबादी वाले इलाकों में स्टेशन बनाने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। अंतिम स्टेशन और रूट यात्रियों की संख्या, जमीन की उपलब्धता, तकनीकी जरूरत और लागत जैसे पहलुओं के अध्ययन के बाद तय होंगे।

पटना से चार दिशाओं में बनेगा नेटवर्क

RRTS की योजना सिर्फ मुजफ्फरपुर तक सीमित नहीं है। पटना को अलग-अलग शहरों से जोड़ने के लिए चार कॉरिडोर की तैयारी है। इनमें पटना-गया, पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय, पटना-हाजीपुर-सोनपुर एयरपोर्ट-मुजफ्फरपुर और पटना एयरपोर्ट-आरा कॉरिडोर शामिल हैं। इसका उद्देश्य पटना को आसपास के बड़े शहरों से तेज क्षेत्रीय परिवहन से जोड़ना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button