जन-कल्याणजानकारीशेखपुरासमाजसेवा

कोविड सेंटर में मरीजों की देखभाल करने वाले परिजनों को भी मिल रहा भोजन और पानी, भोजन तैयार कर खाने वालों का होता है इंतजार

शेखपुरा के अभ्यास मध्य विद्यालय और बरबीघा के प्लस टू दिनकर उच्च विद्यालय में कम्युनिटी किचेन खोला गया है।

शेखपुरा जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की देखभाल करने वाले उनके परिजनों को भोजन और पानी की समस्या से छुटकारा मिल गया है। सरकार के निर्देश के बाद इन सभी को सरकारी कम्युनिटी किचेन से ताज़ा भोजन और शुद्ध पानी दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में संचालित कम्युनिटी किचेन से ऐसे सभी लोगो को भोजन और पानी का बन्द बोतल दिया जा रहा है। इन्हें दोपहर और रात दोनों समय का खाना दिया जायेगा। बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान बिहार सरकार ने असहाय, बेसहारा, निशक्त आदि को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था के लिये सभी जिले में कम्युनिटी किचेन खोलने का निर्देश दिया था।

जिसके बाद शेखपुरा के अभ्यास मध्य विद्यालय और बरबीघा के प्लस टू दिनकर उच्च विधालय में कम्युनिटी किचेन खोला गया है। हालाँकि प्रचार-प्रसार के अभाव में बहुत ही कम वास्तविक लाभुकों को इसका लाभ मिल रहा है। कम्युनिटी किचेन के संचालकों और कर्मचारियों के द्वारा स्टेशन और बस अड्डा जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। यहाँ भोजन तैयार कर खाने वाले का इंतजार करना पड़ता है। आप भी अपने आस-पास का जरूरत मंद लोगों को इस किचेन की जानकारी दें, ताकि वे अपना हक पा सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!