पटनामुख्य खबरेंराजनीति
Trending

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव CM फेस, कांग्रेस का RJD के आगे झुका सिर, मुकेश साहनी डिप्टी CM

महागठबंधन एकजुट, कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस माना, अशोक गहलोत ने किया ऐलान।

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को एकजुट करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। कांग्रेस ने आखिरकार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आगे हार मान ली है। पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित कर दिया। साथ ही विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम बनाने का वादा भी किया। यह ऐलान गुरुवार को पटना में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ। कई महीनों से कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे थी। लेकिन अब गठबंधन की एकता बचाने के लिए यह कदम उठाया गया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इससे बिहार चुनाव में नया रंग आएगा।

कांग्रेस का लंबा इंतजार खत्म: तेजस्वी को CM फेस क्यों घोषित?

कांग्रेस ने लंबे समय से तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाने से कन्नी काटी थी। राvहुल गांधी समेत कई बड़े नेता मीडिया के सवालों से बचते रहे। पूर्णिया में वोटर राइट्स यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी ने इस पर घुमाकर जवाब दिया। लेकिन नामांकन के समय गठबंधन में दरारें दिखीं। पहली और दूसरी फेज की सीटों पर RJD, कांग्रेस और वाम दलों के उम्मीदवार आमने-सामने आ गए। सुल्तानपुर, कहलगांव, वैशाली और बछवाड़ा जैसी सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो गई। कांग्रेस ने CPI के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया। इससे गठबंधन कमजोर पड़ने लगा। अशोक गहलोत को सुलझाने के लिए पटना भेजा गया। उन्होंने बुधवार को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी से मुलाकात की। गहलोत ने कहा कि मीडिया के बार-बार पूछने पर आज फैसला लिया गया। तेजस्वी की मेहनत को देखते हुए यह कदम जरूरी था।

अशोक गहलोत का बयान: NDA पर हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने तेजस्वी की तारीफ की। उन्होंने कहा, “तेजस्वी ने पिछली बार भी कमाल किया था। लेकिन मामूली वोटों के अंतर से उनकी सरकार बनते-बनते रह गई। गहलोत ने NDA पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा और उसके साथी सांम, दाम, दंड, भेद की चालें चला रहे हैं। तेजस्वी को सीएम बनाने से रोकने के लिए हर तरकीब अपनाई जा रही है। गहलोत ने मुकेश साहनी को डिप्टी सीएम का वादा करके VIP को मजबूत किया। यह साहनी की पहली बड़ी जीत मानी जा रही है। गठबंधन में सीट बंटवारे की खटपट अब खत्म हो गई।

Bihar Chunav 2025: गठबंधन की एकता पर क्या असर?

यह फैसला महागठबंधन के लिए राहत की सांस है। RJD, कांग्रेस, VIP और वाम दल अब एकजुट दिख रहे हैं। पिछली बार तेजस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन वोटों की मामूली कमी से सरकार न बन सकी। इस बार 14 नवंबर को रिजल्ट आने हैं। जानकारों का मानना है कि तेजस्वी को CM फेस बनाने से युवाओं में जोश आएगा। लेकिन कांग्रेस का यह कदम RJD के आगे झुकना माना जा रहा है। पहले कांग्रेस चुनाव के बाद CM चुनने की बात कर रही थी। अब नामांकन विवादों के बाद यह फैसला आया। NDA को इससे चुनौती मिलेगी। भाजपा पर गठबंधन टूटने का दबाव था, लेकिन अब विपक्ष मजबूत हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button