पटनाबिहारशिक्षा

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, मार्कशीट पर नहीं दिखेगा ‘Fail’

बिहार बोर्ड की मार्कशीट से हटेगा ‘Fail’, अब लिखा जाएगा ‘Eligible for Skill Development’

पटना: बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक अहम बदलाव की तैयारी है। बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पाने वाले छात्रों की मार्कशीट पर अब ‘Fail’ शब्द नहीं लिखने का फैसला लिया गया है। इसकी जगह ‘Eligible for Skill Training’ (कौशल प्रशिक्षण के लिए पात्र) लिखा जाएगा। सरकार का कहना है कि इसका मकसद परीक्षा में असफल रहने वाले छात्रों को हतोत्साहित होने से बचाना और उन्हें आगे बढ़ने का दूसरा रास्ता देना है।

यह फैसला बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से लिया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस बदलाव की जानकारी दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, इसके लिए जरूरी नियमों में बदलाव किया जाएगा और इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को निर्देश जारी किए जाएंगे।

मार्कशीट में क्या बदलेगा?

नई व्यवस्था के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक हासिल नहीं करने वाले छात्रों की मार्कशीट पर ‘Fail’ की जगह ‘Eligible for Skill Development’ लिखा जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण की ओर आगे बढ़ने का अवसर देना है।

स्किल ट्रेनिंग का मिलेगा रास्ता

इस पहल को बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) से जुड़े व्यावसायिक और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने की योजना है। यानी बोर्ड परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ कौशल सीखने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक महीने की विशेष कक्षाएं चलाने की भी संभावना है। इन कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों को कमजोर विषयों की तैयारी में अतिरिक्त मदद देना है।  सरकार की यह पहल परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों को आगे के विकल्प उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। हालांकि, इसके वास्तविक असर के बारे में जानकारी नियमों में संशोधन और BSEB की औपचारिक गाइडलाइन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button