बिहारशिक्षाशेखपुरा
Trending

साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शेखपुरा, 21 जुलाई 2026:

साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को B.Ed सत्र 2026-28 के नए प्रशिक्षुओं के कक्षा प्रारंभ के अवसर पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम B.Ed सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं द्वारा आयोजित किया गया था। इसी अवसर पर B.Ed सत्र 2024-26 एवं D.El.Ed सत्र 2024 के प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह (फेयरवेल) का भी आयोजन किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में स्वागत एवं विदाई दोनों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात D.El.Ed के प्रशिक्षुओं द्वारा मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने नए प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को एक योग्य एवं आदर्श शिक्षक बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व और शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रशिक्षुओं द्वारा गीत-संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों जैसे म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय, मोहम्मद एमडी हसन, संतोष कुमार, सोनू कुमार तथा साई पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शैक्षणिक कर्मचारियों—राजाराम, रघुवीर शंकर , कुमार हर्षवर्धन एवं प्रिंस कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

समारोह ने नए और पुराने प्रशिक्षुओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करते हुए महाविद्यालय की समृद्ध परंपरा को और आगे बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button