
पटना | बिहार के विश्वविद्यालयों में पीएचडी (PhD) नामांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद अब वर्ष 2024 और 2025 बैच के लिए पीएचडी में प्रवेश UGC-NET स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित PhD Admission Test (PAT) के माध्यम से नामांकन पर रोक लगा दी गई है।
लोकभवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिन विश्वविद्यालयों में अभी तक पीएचडी नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां अब केवल UGC-NET के अंकों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। PAT परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
TMBU में भी पड़ेगा असर
इस निर्णय का प्रभाव Tilka Manjhi Bhagalpur University (TMBU) सहित राज्य के कई विश्वविद्यालयों पर पड़ेगा। विश्वविद्यालय ने पहले PAT-2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन नए निर्देश के बाद परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, PAT परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए आवेदन शुल्क की वापसी को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय स्तर पर बैठक भी आयोजित की जा सकती है।
किन छात्रों पर होगा प्रभाव?
सरकारी निर्देश के अनुसार, जिन विश्वविद्यालयों में अभी तक पीएचडी प्रवेश नहीं हुआ है, वहां अब केवल UGC-NET स्कोर के आधार पर नामांकन होगा। हालांकि, जिन विश्वविद्यालयों ने पहले ही PAT के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उनके छात्रों के प्रवेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।



