खेती और किसानीपटनाबिहार

Bihar Roof Top Gardening Scheme: छत पर करे खेती, 75% तक की सब्सिडी का उठाए लाभ

पटना: शहर में रहने वाले लोगों के लिए बिहार सरकार की छत पर बागवानी योजना काफी उपयोगी है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के लोगों को घर की छत पर सब्जियां, फल और फूल उगाने के लिए सरकार की ओर से 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय द्वारा छत पर बागवानी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को छत पर बागवानी करने का मौका दिया जा रहा है।

300 वर्ग फीट छत होना जरूरी 

उद्यान निदेशालय के अनुसार, जिन लोगों के पास अपना मकान या अपार्टमेंट में फ्लैट है और छत पर 300 वर्ग फीट जगह है केवल वही लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। छत पर बागवानी के लिए इकाई लागत पर 75 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। फर्मिंग बेड योजना के लिए 60 हजार रुपए की इकाई पर 45 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

इन शहरों में लागू है योजना

विभागीय जानकारी के अनुसार योजना बिहार के चयनित शहरी क्षेत्रों में लागू की गई है। इसमें पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। पटना जिले में पटना सदर, दानापुर, फुलवारी, बिहटा और खगौल के शहरी क्षेत्र शामिल हैं।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदक बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज।

निवास प्रमाण पत्र।

आधार कार्ड।

आवेदन विवरण।

नगरपालिका रशीद।

खेत की पुरानी रसीद।

छत की छवि।

बिजली बिल।

बैंक खाते का विवरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button