जानकारीपटनाबिहार

पत्रकारों के लिए खुशखबरी: अब हर महीने मिलेंगे ₹15 हजार, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

बिहार सरकार दे रही पत्रकारों को आर्थिक सहारा, पेंशन की राशि में हुआ इज़ाफा

पटना। बिहार के वरिष्ठ और सेवा दे चुके पत्रकारों के लिए राज्य सरकार के तरफ से राहत की खबर है। राज्य सरकार ने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन की राशि में बड़ा इजाफा किया है। अब पात्र पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। इससे लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। पहले इस योजना के तहत पात्र पत्रकारों को 6 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती थी। सरकार के फैसले के बाद पेंशन राशि में 9 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही पत्रकार की मौत हो जाने पर परिवार को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपया कर दिया गया है।

 

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का उद्देश्य ऐसे वरिष्ठ पत्रकारों को आर्थिक सहायता देना है, जिन्होंने अपने जीवन का लंबा समय पत्रकारिता को दिया है। जानकारी के अनुसार, योजना का लाभ उठाने के लिए पत्रकार की उम्र, पत्रकारिता में अनुभव और कई शर्तों पर निर्भर करता है।

20 साल का पत्रकारिता अनुभव जरूरी

बता दें इस योजना के तहत आमतौर तौर पर 60 सालों या उससे अधिक उम्र और पत्रकारिता के क्षेत्र में कम से कम 20 सालों का अनुभव रखने वाले पत्रकारों ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

आवेदन के लिए क्या करना होगा?

पात्र पत्रकारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म के जरिए से आवेदन करना होता है। आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी के साथ पत्रकारिता से संबंधित विवरण और आवश्यक प्रमाण-पत्र जमा करने पड़ सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की ताजा जानकारी के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मदद ले सकते है।

वरिष्ठ पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण योजना

बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना को पत्रकारों के प्रति सरकार की कल्याणकारी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। पेंशन की राशि बढ़ने से उन वरिष्ठ पत्रकारों को खास मदद मिलेगी, जो रिटायरमेंट पा चुके हैं। वैसे पत्रकारों के लिए दैनिक जीवन में आर्थिक मदद मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि, पेंशनभोगी पत्रकार की मौत हो जाए तो उनके आश्रितों या उनके जीवनसाथी को पेंशन दिया जाता है, पहले ये राशि 3000 थी, अब इसे बढ़ा कर 10,000 रुपये कर दिए गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button