Trending Newsबिहारराजनीति

जेडीयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई, मंत्री शीला मंडल ने सुनीं समस्याएं, कहा- सोन नदी जल समझौते से मिलेगा लाभ

बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने सुनी आमजनों की फरियाद

आज जेडीयू प्रदेश कार्यालय, पटना में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां मंत्री शीला मंडल ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं।

कहा- सोन नदी जल समझौते से मिलेगा लाभ

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री शीला मंडल ने बिहार और झारखंड के बीच हुए सोन नदी जल समझौते को बिहार के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता बिहार के हितों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे लंबे समय से लंबित इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया एवं अरवल सहित कई जिलों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समझौता बिहार के किसानों के हित में है और राज्य के जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी उपलब्धि- शीला मंडल 

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था का 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह मजबूत वृद्धि दर इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है और तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button