बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना: महिला उद्यमियों को मिलेगा 2 लाख तक का सहयोग, 2,100 महिलाओं को मिलेगी सहायता राशि
महिला सशक्तिकरण की ओर बिहार सरकार की नई पहल

बिहार सरकार ने महिलाओं को उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिला उद्यमियों को अपने नवाचार और उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए 50,000 से लेकर 2 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सहायता राशि?
महिला उद्यमियों को उनके आइडिया और उद्यम की जरूरत के आधार पर सहायता राशि दी जाएगी। न्यूनतम सहायता 50,000 और अधिकतम सहायता 2 लाख रखी गई है। महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए शुरुआती 10 हजार की सहायता राशि दी जाती है।
सरकार का क्या है उद्देश?
सरकार की इस पहल का उद्देश्य बेटियों को केवल नौकरी तक सीमित रखना नहीं है बल्कि ,उन्हें उद्यमी और रोजगार देने वाला बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करना है। खासकर नए आइडिया और इनोवेशन पर काम करने वाली महिलाओं को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद मिलेगी। यह योजना राज्य की कई स्टार्टअप नीति के साथ भी जुड़ी हुई दिखाई देती है। बिहार स्टार्टअप पोर्टल के अनुसार राज्य में स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता, मेंटरशिप, इनक्यूबेशन और अन्य सहयोग उपलब्ध कराने के लिए इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है।



