G3 कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन और ‘भारत लाइव 2.0’ का री-लॉन्च

पटना 18 अगस्त 2026 — बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज G3 (Grow Global Group Foundation) के कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन किया और संस्था के मीडिया वेंचर ‘भारत लाइव 2.0’ का री-लॉन्च किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित इस गरिमामय समारोह में G3 के विज़न का अनावरण हुआ और बिहार में वैश्विक निवेश एवं आर्थिक विकास की नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
G3 के वैश्विक नेतृत्व में Global President श्री Ashish Vishnu, Global General Secretary श्री Numan Mishra और Global CEO श्री Prakash Kumar संस्था को वैश्विक निवेश, उद्यमिता और सामाजिक-आर्थिक विकास के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।
विश्व के विभिन्न देशों में सक्रिय उपस्थिति के बाद G3 अब पटना और नोएडा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालयों के माध्यम से बिहार को वैश्विक निवेश, उद्यमिता और रोजगार सृजन के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।
इसी अवसर पर G3 के मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘भारत लाइव’ को नई पीढ़ी, विशेषकर Gen Z की ऊर्जा, तेवर और आधुनिक कलेवर के अनुरूप ‘भारत लाइव 2.0’ के रूप में नए स्वरूप में प्रस्तुत किया गया।मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने देश-विदेश से आए निवेशकों और उद्यमियों के साथ संवाद करते हुए बिहार में उपलब्ध निवेश संभावनाओं, आधारभूत संरचना, उद्योगों के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बिहार तेज़ी से प्रगति कर रहा है और राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएँ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
🌍 वैश्विक निवेशकों ने दिखाई बिहार में रुचि
कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए प्रतिष्ठित निवेशकों एवं उद्यमियों ने भाग लिया और बिहार में निवेश की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए—
- श्री प्रवेश जिंदल — पुर्तगाल के लिस्बन स्थित 15 वर्ष पुरानी कंपनी Tech & Beyond के संस्थापक एवं उद्योगपति।
- श्री नाध थोटा — अमेरिका की Blue Cloud कंपनी के निदेशक, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय व्यापार का व्यापक अनुभव है।
- श्री नर्मल घरू — यूनाइटेड किंगडम स्थित निवेशक एवं BA Finance के निदेशक। फिल्म उद्योग और अंतरराष्ट्रीय निवेश में रुचि रखने वाले श्री घरू हॉलीवुड फिल्म The Expendables की सह-निर्माता Heidi Jo Markel से भी जुड़े रहे हैं
- सुश्री मोना कपूर — यूनाइटेड किंगडम की फैशन उद्यमी और वैश्विक भारतीय उद्यमिता की प्रतिनिधि।
- श्री ऋषभ भल्ला — दिल्ली के होटल व्यवसायी एवं J.R. Agritech के संस्थापक, जिन्होंने बिहार में फ्लोरिकल्चर (पुष्प खेती) के विकास की संभावनाओं में विशेष रुचि व्यक्त की।
- श्री श्याम — UAE की AIX Properties से जुड़े रियल एस्टेट उद्यमी
- श्री शिवम गुप्ता — UAE स्थित Bitrage Trading के माध्यम से ट्रेडिंग एवं निवेश क्षेत्र से जुड़े उद्यमी।
- श्री अर्नव पंचाल — BITRAGE Capital Markets (UAE) से जुड़े निवेशक।
- श्री सौरव जवानपुरिया — UAE से जुड़े निवेशक एवं उद्यमी।
कार्यक्रम के दौरान G3 ने अपनी भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बिहार को वैश्विक निवेश, नवाचार और उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में हुए विचार-विमर्श में बिहार की आर्थिक क्षमता, अंतरराष्ट्रीय निवेश और नए व्यावसायिक अवसरों के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिन्हें बिहार के विकास की नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है।
G3 का विज़न — बिहार को वैश्विक निवेश, नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना।



