पटनाबिहारशिक्षा

छात्रावास अनुदान हुआ दोगुना, हर महीने मिलेंगे ₹2000, छात्रों को मिलेंगी सुविधाएं

बिहार के BC-EBC छात्रों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेंगे ₹2,000

पटना: बिहार के पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ा दी है। अब पात्र छात्रों को हर महीने 2 हजार छात्रावास अनुदान मिलेगा। पहले 1हजार रुपये दी जाती थी।

हर महीने मिलेगा 15 किलो अनाज

छात्रावास में रहने वाले पात्र छात्रों को हर महीने 15 किलो मुफ्त खाद्यान्न भी दिया जाता है। इसमें गेहूं और चावल शामिल हैं। इसके अलावा छात्रावास में 24 घंटे बिजली की सुविधा रहती है। पीने के लिए आरओ का साफ पानी भी उपलब्ध कराया जाता है। पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए छात्रावासों में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा दी जाती है। छात्रों के लिए टीवी रूम और खेलकूद की व्यवस्था भी रहती है। इससे उन्हें पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों के लिए भी बेहतर माहौल मिलता है।

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आवेदक पिछड़ा वर्ग या अत्यंत पिछड़ा वर्ग से होना चाहिए। इसके साथ ही छात्र जिस जिले के छात्रावास में दाखिला लेना चाहता है, उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या तकनीकी संस्थान में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।

छात्रावास में दाखिला विभाग की तय प्रक्रिया के अनुसार दिया जाएगा। पात्र छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद विभाग की ओर से पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जांच की जाएगी।

सरकार की इस पहल से उन परिवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके बच्चों को पढ़ाई के लिए घर से दूर रहना पड़ता है। छात्रावास की सुविधा, मुफ्त अनाज और हर महीने मिलने वाली 2 हजार की सहायता से छात्रों पर रहने और खाने का खर्च कम होगा। इससे उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button