बिहारशेखपुरासामाजिक सरोकार

शेखपुरा के मेहूस पंचायत में जिला प्रशासन का ‘सहयोग शिविर’, डीएम शेखर आनंद ने लिया जायजा, ऑन-द-स्पॉट मामलों का हुआ निपटारा 

शेखपुरा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आज शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत मेहूस पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद सहयोग शिविर में पहुंचे। वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं और जन-समस्याओं के निष्पादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

ऑन-द-स्पॉट कई आवेदनों का हुआ निपटारा 

बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर में 77 आवेदनों में से 58 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। बाकी 19 लंबित आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने का संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गागौर पंचायत में भी शिविर के जरिए कुल 41 आवेदन में 34 आवेदनों को निपटारा किया गया।

इस दौरान डीएम ने लाभार्थियों के बीच कार्ड का वितरण किया। जिसमें 4 नए जॉब कार्ड एवं 3 लेबर कार्ड का वितरण किया गया। डीएम ने आमजनों को इन कार्डों से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों और रोजगार के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनसमूह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गांव-पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button