पटनाबिहारस्वास्थ्य

माहवारी स्वच्छता पर सरकार की पहल: छात्राओं को स्वास्थ्य का सहारा, जानें कितने मिलेंगे पैसे 

बिहार सरकार दे रही ₹300 सालाना, सैनिटरी नैपकिन खरीदने में मिलेगी मदद

पटना: बिहार सरकार के द्वारा किशोरियों के लिए चलाई गई अहम योजना है। किशोरी के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किशोरियों को माहवारी के समय सैनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए सालाना 300 रुपए उपलब्ध कराना है। सरकारी स्कूल में नामांकित 12 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को इस योजन का लाभ मिलता है।

योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक करना और इससे जुड़ी झिझक एवं संकोच को कम करना है। इसके तहत बालिकाओं को प्रजनन स्वास्थ्य और माहवारी प्रबंधन की जानकारी भी दी जाती है।

किन छात्राओं को मिलता है लाभ?

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना का लाभ मिलता है। इसके तहत क्लास 7 से 12 तक पढ़ने वाली छात्राओं को राज्य सरकार के द्वारा सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए 300 रुपए सालाना की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसकी सहायता राशि सीधे छात्राओं के खाते में भेजी जाती है।

किशोरियों के स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस

बिहार में किशोर स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में माहवारी स्वच्छता के साथ-साथ पोषण, एनीमिया की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य और प्रजनन स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है। राज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार, किशोरियों के लिए साप्ताहिक आयरन-फोलिक एसिड अनुपूरण और स्वास्थ्य परामर्श जैसी गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button