बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना: कुष्ठ रोगियों को सहारा, ₹1500 तक की आर्थिक मदद
कुष्ठ पीड़ित लोगों को बिहार सरकार की आर्थिक मदद

बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाती है। एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग से प्रभावित ऐसे व्यक्तियों को आर्थिक सहायता देना है, जिन्हें बीमारी के कारण दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
किस को मिल सकता है योजना का लाभ?
इस योजना के तहत Visible Deformities Grade-II वाले पात्र कुष्ठ रोगियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राज्य सरकार के उपलब्ध योजना दिशानिर्देश के अनुसार पात्र लाभार्थी को ₹1,500 प्रति माह की सहायता राशि दी जाती है। योजना का पूरा वित्तीय भार बिहार सरकार उठाती है।
योजना के तहत कितनी सहायता मिलती है?
शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना 2016 से लागू है। इस योजना के अंतर्गत पात्र Visible Deformities Grade-II कुष्ठ रोगियों को ₹1,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के पीछे बिहार सरकार का उद्देश्य रहा है कि कुष्ठ रोगियों को भिक्षावृत्ति से दूर रखा जाए।



