Trending Newsबिहारशिक्षा

बिहार ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत: छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान, 30 दिनों के भीतर शिकायतों का होगा निपटारा 

छात्र पोर्टल के जरिए कर सकेंगे बेझिझक शिकायत

बिहार सरकार ने छात्रों की समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए से छात्र अपनी शिक्षा, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा पोर्टल के जरिय हॉस्टल्स की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। सभी शिकायतों का संबंधित विभाग के द्वारा 30 दिनों के भीतर निपटारा किया जाएगा।

पोर्टल से छात्रों को क्या फायदा होगा?

छात्र अपनी समस्याओं को घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग या अधिकारी तक पहुंचाई जाएगी। अब छात्रों को शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही पोर्टल के जरिए शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। इससे शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी। अधिकारिक जानकारी के अनुसार पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं वसूला जाएगा। शिकायतकर्ता और जिसके खिलाफ शिकायत की गई है। दोनों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

किन समस्याओं में मदद मिल सकती है?

पोर्टल का उद्देश्य ही विद्यार्थियों से जुड़ी सभी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाना है। इनमें छात्रवृत्ति, शैक्षणिक सुविधाएं, परीक्षा, प्रमाण-पत्र, कॉलेज या विश्वविद्यालय से संबंधित समस्याएं और अन्य विद्यार्थी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा वैसे छात्र जो हॉस्टल में रहते हैं, किसी तरह की बेसिक फैसिलिटीज को लेकर परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

सरकार का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस पोर्टल के जरिए बिहार सरकार विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद और बेहतर शिकायत निवारण व्यवस्था तैयार करना चाहती है। इससे छात्रों की समस्याओं को समय पर सुना जा सकेगा और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button