Trending Newsबिहार

पीएम सूर्या घर मुफ़्त बिजली योजना: सोलर पैनल लगाना हुआ आसान, ₹98,000 हजार की सरकारी मदद

बिहार के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली के बिल से मिलेगी राहत

बिहार के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए सोलर पैनल लगवाने का शानदार अवसर दे रही सरकार। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। अब बिहार सरकार भी अपनी तरफ से आर्थिक मदद देगी। राज्य सरकार ने इसके लिए करीब 1करोड़ की मंजूरी दी है।

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?

केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है रूफटॉप सोलर योजना है। इसके तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। सोलर सिस्टम लगने के बाद घर में पैदा होने वाली बिजली का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए किया जा सकता है।

बिहार में कितनी मिलेगी सब्सिडी?

केंद्र सरकार की ओर से सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर सब्सिडी दी जाती है। 1 किलोवाट का सोलर—केंद्र से 30 हजार, बिहार से 10 हजार, कुल 40 हजार रुपये तक। 2 किलोवाट—केंद्र से 60 हजार और राज्य से 20 हजार, कुल 80 हजार रुपये तक और 3 किलोवाट—केंद्र से 78 हजार और राज्य से 20 हजार, कुल 98 हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button