अपराधबिहारशेखपुरा

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शेखपुरा DTO कार्यालय में छापा, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

पटना। शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में निगरानी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। लिपिक कुणाल कुमार को कथित रूप से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी हड़कंप मच गया।

ट्रैक्टर ट्रांसफर के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी राजू प्रसाद ने ट्रैक्टर ट्रांसफर कराने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मंगलवार को जाल बिछाया और रंगे हाथ लिपिक कुणाल कुमार को धर दबोच।

निगरानी विभाग की लगातार दूसरी सफलता 

निगरानी विभाग की टीम आरोपी लिपिक कुणाल कुमार को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ पटना लाई है। DTO कार्यालय में निगरानी विभाग की यह पहली कार्रवाई है। वहीं, शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी कार्यालयों में निगरानी विभाग की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

इससे पहले एसडीओ कार्यालय के पेशकार, शिक्षा विभाग के एक लिपिक और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कामिल अख्तर भी कथित रूप से रिश्वत लेते निगरानी विभाग की कार्रवाई की जद में आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button