बिहारशिक्षा

CTET अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे अभ्यर्थी, TRE-4 भर्ती में शामिल करने की मांग

TRE-4 भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, शिक्षा विभाग से जल्द फैसला लेने की अपील

पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर एक बार फिर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देखने को मिला है। पटना में बीते मंगलवार को CTET पास अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सरकारी आवास के बाहर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें भी TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाए। अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार कुछ दिनों से अपनी    मांगों को लेकर जारी है।

TRE-4 भर्ती में मौका देने की मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शिक्षक बनने की योग्यता पूरी करते हैं और CTET परीक्षा पास कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें TRE-4 भर्ती प्रक्रिया से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर पहुंचकर अपनी बात रखने की कोशिश की।अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें TRE-4 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल सकेगा।

फैसले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार और शिक्षा विभाग से उनकी मांग पर विचार करने की अपील की। CTET अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग पर विचार करेगी और TRE-4 भर्ती परीक्षा में शामिल होने को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button