
पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में BTSC स्टाफ नर्सिंग अभ्यर्थियों का एक समूह आज पटना स्थित जेडीयू कार्यालय पहुंचा। अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग उठाई।
नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों ने जेडीयू कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखीं। उन्होंने सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट कदम उठाने की मांग की। स्टाफ नर्सिंग अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने और नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द ध्यान देने की अपील की है।
स्वास्थ्य मंत्री से कार्रवाई की उम्मीद
अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से भी अपनी मांगों पर जल्द पहल करने की उम्मीद जताई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों की जरूरत को देखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जाना चाहिए।



