खास खबर/लोकल खबरशेखपुरा
बरात में चली गोलियां युवक घायल पटना रेफर,पुलिस के यहां नही हुआ मामला दर्ज।
शेखपुरा प्रखंड के अंतर्गत हथियावां गांव में बीती मध्य रात्रि एक बारात में गोली चलने की खबर मिली है। गोली चलने के दौरान एक गोली 25 वर्षीय प्रिंस कुमार नामक युवक को लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक बताया गया की बारात झारखंड की राजधानी रांची से हथियावां गांव आया था। बरात में जयमाला कार्यक्रम के दौरान चलाए जा रहे गोलियों से उक्त युवक को गोली लग गई, जिससे वह वहीं पर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालात में आनन-फानन में शेखपुरा ले जाया गया जहां प्रथमिक उपचार के बाद युवक को पटना रेफर कर दिया गया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इससे बारातियों में हड़कंप मच गया था। बराती वाले लोग डर के मारे सदमे में थे। लोगों के समझाने बुझाने के बाद मामले को शांत किया गया।