गयाजी पितृपक्ष मेला 2026: पिंडदानियों के स्वागत को तैयार गया जी, 10 अक्टूबर तक चलेगा मेला
सुरक्षा से लेकर सुविधा तक किए गए खास इंतजाम, 10 अक्टूबर तक धार्मिक आयोजन चलेगा

पटना। गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-महासंगम की शुरुआत हो गई है। पिंडदान और तर्पण के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का गया पहुंचना शुरू हो गया है। मेले को देखते हुए विष्णुनगरी में सुरक्षा, सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मेले का उद्घाटन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गांधी मैदान में बनाए गए टेंट सिटी में आयोजित समारोह में पितृपक्ष मेले का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना किए और देवघाट समेत प्रमुख स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया।पितृपक्ष के दौरान गयाजी आने वाले श्रद्धालु फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और दूसरे प्रमुख पिंडदान स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध करने वाले श्रद्धालु पुनपुन नदी या गोदावरी तालाब से कर्मकांड की शुरुआत करेंगे। यह धार्मिक आयोजन 10 अक्टूबर तक चलेगा।
गांधी मैदान में बनी टेंट सिटी
श्रद्धालुओं के ठहरने और दूसरी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान में करीब 2500 लोगों की क्षमता वाली टेंट सिटी तैयार की गई है। यहां पेयजल और शौचालय के साथ मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मेले में सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे और वॉच टावर लगाए गए हैं। भीड़ और प्रमुख इलाकों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए ई एक महत्वपूर्ण पड़ाव पुनपुन भी है। यहां नदी घाट और पिंडदान स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, बैरिकेडिंग औरपुन में करीब दो लाख पिंडदानियों के पहुंचने की उम्मीद है।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है की निगरानी के लिए 43 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गया जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। स्टेशन परिसर में अतिरिक्त हाई-कैपेसिटी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे परिसर पर नजर रखी जा सके-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।
पुनपुन में भी श्रद्धालुओं के लिए तैयारी
पितृपक्ष मेले का एक अहम पड़ाव पुनपुन भी है। यहां नदी घाट और पिंडदान स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, बैरिकेडिंग और माइकिंग की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में 40 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
प्रशासन के मुताबिक, पुनपुन में करीब दो लाख पिंडदानियों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। मेडिकल टीम, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।
विष्णुपद मंदिर और गया जंक्शन पर भी निगरानी
पितृपक्ष के दौरान विष्णुपद मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर की निगरानी के लिए 43 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गया जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। स्टेशन परिसर में अतिरिक्त हाई-कैपेसिटी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे परिसर पर नजर रखी जा सके। प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान करने के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देने पर विशेष जोर है।



