जानकारीबिहार

लाइब्रेरियन बनने का शानदार मौका, बिहार बोर्ड ने जारी किया BSLET 2026 का नोटिफिकेशन; जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी

बिहार बोर्ड ने लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है, 1 अक्टूबर से फार्म भरे जाएंगे

पटना। बिहार में स्कूल लाइब्रेरियन बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (BSLET) 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 1 अक्टूबर से भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

पहली बार होगी BSLET परीक्षा

BSLET के जरिए स्कूलों में पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए जरूरी पात्रता हासिल करने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा पहली बार आयोजित की जा रही है। ऐसे उम्मीदवार जो लाइब्रेरियन के तौर पर सरकारी स्कूलों में काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।

कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT मोड में किया जाएगा। पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में नो नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।यानि सवाल का जवाब गलत देने पर भी नंबर नहीं काटे जाएंगे।

किन विषयों से आएंगे सवाल?

परीक्षा में मुख्य रूप से लाइब्रेरी साइंस से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका स्तर लाइब्रेरी साइंस की स्नातक डिग्री के पाठ्यक्रम के आधार पर रखा गया है। इसके साथ सामान्य ज्ञान और रीजनिंग से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक अलग रखे गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, BC के लिए 45.5 प्रतिशत और EBC के लिए 42.5 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही BSLET की पहली परीक्षा में अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की विशेष छूट दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button