Trending Newsबिहारशिक्षा

मुख्यमंत्री बालिका PhD फेलोशिप योजना: 1,000 छात्राओं को मिलेगा लाभ, हर महीने मिलेंगे 10 हजार 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 1 हजार मेधावी छात्राओं को हर महीने 4 साल तक के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बिहार सरकार ने पीएचडी जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना क्या है?

यह योजना केवल आर्थिक सहायता के लिए नहीं बल्कि, इसका उद्देश्य राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस योजना के तहत पीएचडी कर रही छात्राओं को 10 हजार प्रति माह देने की सरकार ने घोषणा की है। यह सहायता राशि पढ़ाई पूरी होने तक यानि 4 सालों तक दी जाएगी।

1,000 छात्राओं को मिलेगा लाभ

योजना के तहत करीब एक हजार छात्राओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य बिहार की बेटियों को पीएचडी और उच्च स्तरीय शोध के लिए प्रोत्साहित करना है।ऐसे में यह फेलोशिप छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें अपना शोध कार्य पूरा करने में मदद कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button