Nitin Nabin: नितिन नवीन ने संभाली बीजेपी की कमान, निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी-अमित शाह मौजूद रहे पदभार ग्रहण समारोह में
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदभार ग्रहण किया, पीएम मोदी-अमित शाह समेत दिग्गज नेता मौजूद, राहुल पर बिधूड़ी का तंज
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पार्टी मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। 45 वर्षीय नितिन नवीन ने निर्विरोध चुनाव जीतकर बीजेपी की कमान संभाली है। पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण से पहले मंदिर दर्शन
नितिन नवीन ने सुबह दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। इसके बाद वे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और फूलों से स्वागत किया गया।
पीएम मोदी-अमित शाह समेत दिग्गज नेता मौजूद
समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले मंच पर पहुंचे। नितिन नवीन ने उन्हें फूलों से स्वागत किया। मंच पर पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
रमेश बिधूड़ी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा,
“राहुल गांधी जेन-जेड की बात करते हैं, लेकिन यहां 45 साल का युवा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहा है। यह साफ संदेश है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। यही असली लोकतंत्र है।”
Nitin Nabin: नितिन नवीन का राजनीतिक सफर
नितिन नवीन बिहार के पटना साहिब से विधायक रह चुके हैं। वे युवा चेहरे के रूप में पार्टी में सक्रिय रहे हैं। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी में नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिलने की बात कही जा रही है।
यह पदभार ग्रहण समारोह बीजेपी के लिए नई शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है। पार्टी अब लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटेगी। कार्यकर्ताओं में नितिन नवीन के नेतृत्व को लेकर खासा जोश देखने को मिल रहा है।




One Comment