जानकारीपटनाबिहार

बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप का प्लान, पटना से पूर्णिया तक विकसित होंगे नए शहरी क्षेत्र

बिहार में कई शहरों में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है, नए शहरों को मिलेगी रफ्तार

पटना: बिहार में शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए बिहार सरकार और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) के बीच समझौता हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस समझौते के तहत लंबे समय के वित्तपोषण के लिए 1 लाख करोड़ रुपये तक की व्यवस्था की गई है। प्रस्तावित टाउनशिप का उद्देश्य आधुनिक सुविधाओं के साथ नए शहरी क्षेत्रों का विकास करना है।

इन शहरों के आसपास विकसित होंगी टाउनशिप

12 टाउनशिप को इन सभी शहरों और क्षेत्रों में विकसित किया जाएगा। पटना, गयाजी, दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, रोहतास, पूर्णिया, इन क्षेत्रों के आसपास टाउनशिप विकसित करने की योजना का बनाई गई है।

HUDCO के साथ हुआ समझौता

बिहार सरकार और HUDCO के बीच हुए समझौते का उद्देश्य राज्य में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को वित्तीय सहायता देना है। इन टाउनशिप को आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, सीवरेज, बिजली, हरित क्षेत्र, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी व्यवस्थाओं से जोड़ा जाएगा।

जमीन और मास्टर प्लान पर भी ध्यान

सैटेलाइट टाउनशिप के विकास में जमीन की उपलब्धता और नियोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट में भूमि पूलिंग, प्रत्यक्ष खरीद, पारंपरिक अधिग्रहण और हाइब्रिड मॉडल जैसे विकल्पों पर चर्चा की गई है। पटना की पाटलिपुत्र टाउनशिप भी जारी कर दिया गया है। भूमि से जुड़े फैसलों में किसानों और स्थानीय लोगों के अधिकार, मुआवजा और पारदर्शिता महत्वपूर्ण विषय होंगे।

बिहार के शहरी विकास पर पड़ेगा असर

12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की योजना के जरिए राज्य में नए आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को विकसित करने का लक्ष्य है। इससे शहरों के विस्तार को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने पर ध्यान दिया जाएगा।

नई टाउनशिप के निर्माण से निर्माण क्षेत्र, स्थानीय कारोबार और नागरिक सेवाओं से जुड़े अवसर पैदा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button