Trending Newsपटनाबिहार
Trending

बिहार के क्रिकेट सपने को मिली नई उड़ान, IPL टीम की मांग फिर हुई तेज

पटना : बिहार में अपनी IPL टीम को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। उद्योगपति Anil Agarwal के एक भावुक ट्वीट और उस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary की प्रतिक्रिया ने राज्य के क्रिकेट प्रेमियों के बीच नई उम्मीद जगा दी है।

अनिल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जिस तरह Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी टीमें अपने राज्यों की पहचान बन चुकी हैं, उसी तरह बिहार को भी अपनी एक मजबूत और बेमिसाल क्रिकेट टीम मिलनी चाहिए।

 

उन्होंने बिहार के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि पटना के Ishan Kishan ने सबसे तेज ODI double century लगाकर इतिहास रचा। वहीं समस्तीपुर के Vaibhav Suryavanshi कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए। इसके अलावा गोपालगंज के Saqib Hussain भी अपनी शानदार गेंदबाजी से लगातार चर्चा में हैं।

अनिल अग्रवाल ने लिखा कि बिहार की मिट्टी में talent की कोई कमी नहीं है, लेकिन आज भी खिलाड़ियों को वह पहचान, infrastructure और support नहीं मिल पा रहा जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार के युवाओं को world class सुविधाएं और सही मार्गदर्शन मिले, तो यहां की टीम दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल हो सकती है।

 

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के क्रिकेट “emotion” को ध्यान में रखते हुए सरकार “mission mode” में काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से बिहार क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।

 

डिप्टी CM के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बिहार की IPL टीम को लेकर बहस और तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि देश को इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी देने वाला बिहार आखिर अब तक IPL में अपनी टीम से क्यों वंचित है।

 

हालांकि अभी तक बिहार की टीम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अनिल अग्रवाल और सम्राट चौधरी के इस संवाद ने बिहार के लाखों युवाओं के क्रिकेट सपने को नई उम्मीद जरूर दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button