बिहारराजनीति

JDU ने जारी की जिला प्रभारियों की सूची, अंजनी कुमार को मिली मुंगेर की जिम्मेदारी

Desk: 2025 विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड अपनी तरफ से कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता। इसको लेकर पार्टी अभी से पूरी तैयारी में जुट गई है। एक तरफ अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर जिलेवार कर रही है। तो दुसरीं तरफ संगठन का विस्तार भी किया जा है। मंझे हुए अनुभवी कार्यकर्त्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी सिलसिले में आज प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिला प्रभारियों की सूची जारी की है।

इस सूची में समता काल से पार्टी के लिए कार्य कर रहे अंजनी कुमार का नाम भी शामिल है। जिन्हें मुंगेर जिला का प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए अंजनी कुमार ने कहा कि पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने आगामी विधानसभा में 225 सीट पर जीत का लक्ष्य रखा है। मुंगेर जिला इस लक्ष्य को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिले के सभी सीटों पर NDA अपना परचम लहरायेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री व ललन सिंह के काफी करीबी नेताओं में से एक अंजनी कुमार इसके पूर्व भी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पूर्व में उन्हें प्रदेश महासचिव, सचिव, शेखपुरा जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पार्टी उनका मनोनयन कर चुकी है। उनके इस मनोनयन पर उनके गृह जिले शेखपुरा के जद यू कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button