Trending Newsजानकारीबिहार

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम; नई तारीख का इंतजार

बिहार लोक सेवा आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा टाल दी है और नई तारीख बाद में घोषित करने की जानकारी दी है।

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। आयोग ने 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को दूसरी बार स्थगित कर दिया है। आयोग ने कल शाम सूचना जारी की है। अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी दी है। अब उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि के लिए आयोग के अगले नोटिस का इंतजार करना होगा।

जुलाई में होनी थी परीक्षा, फिर अक्टूबर की तारीख तय हुई

BPSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जानी थी। बाद में आयोग ने इसे स्थगित कर 25 अक्टूबर की तारीख तय की थी। अब अक्टूबर में होने वाली परीक्षा भी टाल दी गई है। इस तरह अभ्यर्थियों को दूसरी बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का सामना करना पड़ा है।

नई परीक्षा तिथि कब होगी घोषित?

आयोग ने फिलहाल नई तारीख का ऐलान नहीं किया है। परीक्षा कब आयोजित होगी, इसकी जानकारी बाद में आधिकारिक नोटिस के जरिए दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अपुष्ट तारीखों पर भरोसा करने के बजाय BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को ही मानना चाहिए।

कितने पदों पर होनी है भर्ती?

72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में रिक्तियों की संख्या 1,187 से 1,189 के बीच बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button