पटनाबिहारशिक्षा

बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना: युवाओं को मिलेगी इंटर्नशिप, हर महीने ₹6 हजार तक स्टायपेंड

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें काम का अनुभव देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ₹4,000 से ₹6,000 तक स्टायपेंड राज्य सरकार देगी। मुख्य उद्देश्य युवाओं को अल्पकालिक रोजगार और इंटर्नशिप का अवसर देना है, ताकि वे काम का अनुभव हासिल कर आगे चलकर स्थायी रोजगार ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत योग्य युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान सरकार की ओर से युवाओं को हर महीने स्टायपेंड भी दिया जाएगा। योजना के लिए बिहार सरकार ने आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च कर दिया है, जहां पात्र युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हर महीने मिलेगा ₹4,000 से ₹6,000 तक स्टायपेंड

इस योजना में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्टायपेंड की राशि अलग-अलग रखी गई है। 12वीं पास युवाओं को हर महीने ₹4,000, आईटीआई या डिप्लोमा पास युवाओं को ₹5,000 और स्नातक या परास्नातक पास युवाओं को ₹6,000 स्टायपेंड दिया जाएगा। इससे युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान आर्थिक मदद भी मिलेगी और साथ ही उन्हें काम सीखने का मौका भी मिलेगा।

5 हजार युवाओं को मिलेगा मौका

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत ₹40 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस अवधि में करीब 5,000 युवाओं को इंटर्नशिप से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की योजना अगले पांच वर्षों में करीब 1 लाख युवाओं को इस योजना का लाभ देने की है।

कौन युवा कर सकता है आवेदन?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता तय की गई है। आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसकी उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक का 12वीं, आईटीआई/डिप्लोमा, स्नातक या परास्नातक पास होना जरूरी है। इंटर्नशिप की अवधि सामान्य तौर पर 3 महीने होगी। जरूरत के अनुसार इसे बढ़ाकर 12 महीने तक किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में भी कर सकते हैं आवेदन

युवा बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के साथ प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में भी आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना केंद्र सरकार की योजना है। हालांकि, दोनों योजनाओं की पात्रता और नियम अलग हो सकते हैं। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए बिहार सरकार ने आधिकारिक पोर्टल शुरू कर दिया है। युवा इसी पोर्टल के जरिए से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button