
सोमवार को बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही बरबीघा के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान मॉडर्न इंस्टीच्यूट के छात्र/छात्राओं के बीच ख़ुशी की लहार दौड़ गई। मुख्यतः बायोलॉजी विषय की पढ़ाई के लिए मशहूर इस संस्थान से बायोलॉजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो में राजनंदनी रंजन 87%, प्रिया कुमारी 79%, साक्षी कुमारी 78%, निशु कुमारी 78%, आलिया प्रवीण 77%, सुगंधा कुमारी 77%, सोनी कुमारी 77%, अविका भारद्वाज 75% आदि का नाम शामिल है। संस्थान से कुल 121 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें सभी 121 विद्यार्थी ने बायोलॉजी विषय में सफलता प्राप्त करते हुए परीक्षा भी उत्तीर्ण की।
इस बाबत संस्थान के निदेशक शब्बीर हुसैन ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता। इसलिए यदि आप ध्यान केंद्रित कर सकारात्मक सोच के साथ कठोर श्रम करते रहेंगे तो अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे। वहीं संस्थान की छात्रा राजनंदनी रंजन ने बताया कि संस्थान के निदेशक का पढ़ाने का तकनीक बहुत यूनिक है, जिससे साधारण विद्यार्थी भी बेहतर परिणाम देते हैं। पढ़ाई के दौरान प्रत्येक दिन पिछले दिनों की पढ़ाई से संबंधित ओरल टेस्ट, सरप्राईज टेस्ट लेना, संस्थान के द्वारा क्विज़ करवाना हम सभी विद्यार्थियों के लिए कफी फायदेमंद साबित हुआ।
छात्रा प्रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, निशु कुमारी आदि ने बताया कि जब हम बायोलॉजी विषय की पढाई शुरू किए थे तो काफी डर गए थे, लग रहा था कैसे पढाई होगी। लेकिन इस संस्थान में पढने के बाद ऐसा लगने लगा कि मेरा सबसे अधिक आत्मविश्वास बायोलॉजी विषय में ही है। छात्रा आलिया प्रवीण, सुगंधा कुमारी, सोनी कुमारी एवं अविका भारद्वाज ने बताई की संस्थान के द्वारा प्रत्येक चैप्टर के समाप्ति के बाद टेस्ट लेना और उत्तर-पुस्तिका का मूल्यांकन करने के बाद बच्चों को वापस देना ताकि बच्चों को पता चल सके कि उन्होंने कहाँ गलती की। ताकि आगे वो इस प्रकार की गलती न कर सके, यह भी एक बडा कारण है। जिससे बच्चों के परिणाम बोर्ड परीक्षा में बेहतर आते हैं। संस्थान के निदेशक शब्बीर हुसैन ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।



