Trending Newsखेती और किसानीबिहारमौसम

पटना सहित पूरे बिहार में अगले 3 दिनों तक आंधी-पानी का अलर्ट, बिजली गिरने की संभावना

Desk: उत्तर पश्चिम बिहार से लेकर मणिपुर तक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) का प्रभाव बना हुआ है। इसके साथ गंगीय पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश और असम के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के साथ मौसम में बदलाव आया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राजधानी सहित राज्य के अलग-अलग भागों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के ज्यादातर भागों में आंधी-पानी का पूर्वानुमान है।

कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर व दक्षिण भागों के अलावा जमुई, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया एवं सहरसा जिले के कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। तेज हवा के साथ काले बादल छाए रहने से दिन में ही शाम जैसी स्थिति बनी रही। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

पटना सहित कई जिलों में तापमान में वृद्धि
शुक्रवार को दरभंगा, मुंगेर, सुपौल, पूर्णिया एवं किशनगंज जिले को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 38.0 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button