Trending News
Trending

Samriddhi Yatra: नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा आज गोपालगंज पहुंची, 325 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सात निश्चय योजनाओं का निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में समृद्धि यात्रा के चौथे दिन 325.48 करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के पहले चरण के चौथे दिन गोपालगंज जिले में पहुंचे हैं। यात्रा के दौरान सीएम ने जिले को कुल 325.48 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें 131.44 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 194.04 करोड़ की नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे बरौली प्रखंड के बतरदेह गांव पहुंचे। वे लगभग ढाई घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सात निश्चय योजनाओं की प्रगति का जमीनी स्तर पर जायजा लिया, कृषि मेले का दौरा किया और जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की।

मुख्य कार्यक्रम और योजनाएं

कार्यक्रम की शुरुआत बरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रेमनगर आश्रम से हुई। यहां मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य योजनाओं में शामिल हैं:

  • महत्वपूर्ण सड़क और पुल निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

  • सारण बांध का सुदृढ़ीकरण, ऊंचीकरण और कालीकरण (पिचिंग) कार्यों का निरीक्षण

  • किसान सह कृषि यांत्रिकीकरण मेला का स्पॉट विजिट

मुख्यमंत्री ने बतरदेह पंचायत में सारण बांध का दौरा किया। यहां वे बांध की स्थिति और सुधार कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसके बाद कृषि मेले में पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि विभाग के छह अलग-अलग स्टालों पर जाकर आधुनिक खेती के तरीकों और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

सुरक्षा और तैयारियां

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

  • 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती

  • त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

  • आधुनिक सर्विलांस तकनीक से निगरानी

प्रशासन ने थावे मंदिर संपर्क पथ और बाईपास सड़क जैसी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार की है। सीएम स्पॉट विजिट के जरिए योजनाओं की गुणवत्ता भी परख रहे हैं। जनसंवाद के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से विकास कार्यों पर फीडबैक भी लिया।

Samriddhi Yatra: समृद्धि यात्रा का उद्देश्य

समृद्धि यात्रा का मुख्य मकसद विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और उनकी प्रगति पर नजर रखना है। मुख्यमंत्री पहले बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी और शिवहर का दौरा कर चुके हैं। गोपालगंज दौरा इस यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

यह यात्रा बिहार को 5 साल में विकसित राज्य बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प से जुड़ी है। किसानों, युवाओं और आम लोगों से सीधा संवाद करके सरकार विकास की गति को और तेज करना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button