जयंती समारोहराजनीतिशेखपुरा
भाजपा ने भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर किया उनको नमन
शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद अंतर्गत बिहार केशरी व बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री के पैतृक गांव माउर शक्तिकेन्द्र पर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में उनके तैल-चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। साथ ही पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा स्वक्षता अभियान चलाकर देश के प्रधानमंत्री का मूलमंत्र स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान में शिरकत किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, गौतम कुमार युवा महामंत्री रामजाने कुमार, रौशन कुमार, युवा उपाध्यक्ष रितेश कुमार, बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।