Covid वैक्सीन के रख-रखाव हेतु कोल्ड चेन बनाने के लिये प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की आज हुई बरबीघा में दूसरी बैठक
शेखपुरा जिले के बरबीघा रेफरल अस्पताल में covid-19 वैक्सीन के उचित रख-रखाव की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की आज दूसरी बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अंचलाधिकारी अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार सिंहा, प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ फैसल अरसद के साथ सीडीपीओ सह डीपीओ इंचार्ज तृप्ति सिन्हा, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार केशरी, शिक्षा विभाग से बीआरपी बिनोद कुमार, सुपरवाइजर शाइमी तबसूम्म आदि भी मौजूद थे। इस बैठक में मुख्य रूप से covid-19 के रख-रखाव हेतु कोल्ड चेन बनाने और उसको वितरित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
इस बात की जानकारी देते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी ने बताया कि बरबीघा अस्पताल में कोल्ड चेन रूम की सारी व्यवस्था पूर्ण हो गई है। हमलोग वैक्सीन के आने का इंतजार कर रहे हैं।