मनोरंजनशेखपुरा

विधायक ने किया पागलपंथी फिल्म की शूटिंग का उद्घाटन, शेखपुरा में ही होगी इस शॉर्ट फ़िल्म की शूटिंग

शेखपुरा जिले के गिरीहिण्डा चौक पर स्थित संतोष स्वीट्स संगम में आज विधायक विजय सम्राट के द्वारा शार्ट फ़िल्म पागलपंथी का शुभारंभ किया गया। इस फिल्म के दृश्य भी शेखपुरा के ही विभिन्न जगहों पर जाकर फिल्माए जाएंगे। इस फिल्म में हीरो के रूप में विकास कुमार, नायिका खुशबू तथा खलनायक के रूप में शेखपुरा जिला के जाने-माने गायक निवास सिंह होंगे। इसके अलावा नीतीश कुमार, हेमलता आदि अन्य कलाकार फिल्म के प्रमुख भूमिका में हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए फिल्म के डायरेक्टर अजय बी शाहा ने बताया कि फिल्म के माध्यम से समाज को संदेश भी दिया जाएगा। एक सीधा साधा व्यक्ति जोकि थोड़ा सा मंदबुद्धि है वह भी कभी-कभी कुछ अच्छा कर जाता है।

वह भी समाज के लिए अच्छा कर सकता है। बशर्ते लोगों को उसे समझने की जरूरत है। हमें हर हाल में नारी का सम्मान करना चाहिए। महिलाएं भी पुरुष से कम नहीं हैं और मौका मिलने पर कई बार उन्होंने खुद को साबित भी किया है।

लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहे हैं गायक निवास सिंह

इन दिनों अपनी गायकी से लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहे हैं गायक निवास सिंह। जिले के करंडे थाना क्षेत्र के कपासी गांव के रहने वाले गायक निवास सिंह के द्वारा गाए जा रहे भक्ति गीत और लोकगीतों के एलबम लोगों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं।

गायकी के साथ साथ अब अभिनय की दुनिया में भी निवास अपना कदम रख चुके हैं और बहुत जल्द वह बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। निवास सिंह के भक्ति और लोकगीत सहित कई एल्बम को अपनी म्यूजिक से सजा रहे हैं शिवांगी फिल्मस राजगीर के प्रदीप परदेसी।

आने वाले दिनों में निवास सिंह के कई और शार्ट मूवी तथा हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के काम शुरू होने वाले हैं। निवास सिंह कहते हैं कि इसी तरह से लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता रहेगा तो एक दिन वह अपने जिले का नाम जरूर रौशन करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!