जन-समस्याराजनीतिशेखपुरा

जिले के किसानों को हो रही समस्याओं के निदान हेतु जिलाधिकारी से मिला जद यू का प्रतिनिधिमंडल

शेखपुरा जिले के विभिन्न स्थानों के किसानों को धान अधिप्राप्ति में हो रही समस्याओं को लेकर आज शेखपुरा के जद यू जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार के नेतृत्व में जद यू पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी इनायत खान से उनके कार्यालय पर जाकर मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर किसानों को हो रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उनके निदान की अपील की। गौरतलब हो कि बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के शेरपर गांव के कुछ किसानों ने पैक्स की दूरी अधिक रहने व पैक्स की मनमानी को लेकर प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया था। वहीं अरियरी और चेवाड़ा प्रखंडों में भी किसानों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की इन्हीं समस्याओं के निदान जल्द से जल्द निकालने की मांग जिलाधिकारी से की गई। जिसे जिलाधिकारी ने अबिलम्ब दूर करने की बात कही। इस प्रतिनिधिमंडल में शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रसाद, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, घाट कुसुंभा प्रखंड अध्यक्ष डॉ नरसिंह, जिला सचिव कमलदेव प्रसाद, गौरव सुमन, विनोद कुमार सहित कई नेता शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!