शेखपुरा
अपने खेत में साग तोड़ने से मना करने पर किसान को पीट कर किया घायल
शेखपुरा जिला के घाटकुसुम्भा प्रखंड के कोरमा थाना के आलापुर गांव 30 वर्षीय मोहम्मद इम्तियाज खान को दबंगों ने मार-पीट कर बेहोश कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर असप्ताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल ने बताया कि आज सुबह जब अपने खेत पर गया तो देखा कि खेत में करीब 5 की संख्या में घुसे लोग शत्रुधन ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, अनिल ठाकुर, कमलेश ठाकुर, धीरज ठाकुर हसुआ से खेसारी साग काट रहा था। जब उसने मना किया तो उनलोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। जब वो बेहोश हो गया तो वे लोग वहां से भाग गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।