राजनीतिशेखपुरा

कृषि कानून के नाम पर किसानों को किया जा रहा है दिग्भ्रमित, भाजपा किसानों को करेगा जागरूक

नए कृषि सुधार कानून से किसानों की आमदनी दुगुनी हो जाएगी। उक्त बातें आज भाजपा प्रदेश मंत्री शंभू शरण पटेल ने शेखपुरा पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि किसान कृषि बिल को काला कानून बताकर सड़कों पर विरोध में उतर आए हैं। जो देश के लिए अहितकर होगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को विपक्षी पार्टी के द्वारा हाईजैक कर लिया गया है और उनके द्वारा किसानों के बीच झूठी अफवाह फैला कर उन्हें दिग्भ्रमित कर बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा उगाए गए फसलों को उचित दाम नहीं मिलेगा और उनकी जमीनों पर मल्टीनेशनल कंपनियों का कब्जा हो जाएगा। जो कि सरासर गलत और बेबुनियाद बातें हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे से लेकर जिला मुख्यालय स्तर पर विभिन्न पार्टियों के किसान संगठनों के द्वारा प्रदर्शन चल रहे हैं। इस प्रर्दशन में किसानों के नाम पर राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस और दूसरे विरोधी संगठन आगे बढ़कर किसान की भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा अब कानून के बिंदुओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का कार्य किसान सम्मेलन का आयोजन कर करेंगी। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को बरबीधा एवं 18 को शेखपुरा में किसानों के बीच जाकर उनको कानून की बारीकियां समझाई जाएंगी। साथ ही ये भी बताया जाएगा कि ये कानून उनके लिए हितकारी है। इसके लिए मंडल स्तर पर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जल्द इनकी तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल जिला उपाध्यक्ष, हिरालाल सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु शेखर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास कुमार सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!