प्रशासन
बरबीघा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट के एक केस में मिर्जापुर गांव से अरुण चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, इंद्रदेव चौधरी, बबलू चौधरी व चन्द्रदीप चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वहीं बरबीघा नगर क्षेत्र के पुरानी शहर मोहल्ले से चोरी के एक मामले में गवाह दीनु महतो को गिरफ्तार किया गया। सभी पूर्व से वारन्टी थे। इस कार्रवाई में पु.अ. नि. विनोद कुमार झा, पु.अ. नि. दिलीप कुमार, स. अ. नि. सैयद जावेद अहसन के साथ डी ए पी के जवान शामिल थे।